{"_id":"57922c3d4f1c1b3c2bc4be96","slug":"fire-in-private-bus-and-other-vehicles-at-kachighati-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस की टक्कर से भड़की आग, कई गाड़ियां हुई खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस की टक्कर से भड़की आग, कई गाड़ियां हुई खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
आग से खाक हुई गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते उपनगर कच्चीघाटी में रात साढ़े बारह बजे के करीब एक निजी बस ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। इससे एक गाड़ी की टंकी फट गई और अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन
बस भी आग की चपेट में आ गई। बस सवार चालक और परिचालक ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि यह बस शिमला से सोलन की ओर रवाना हुई थी। बाद में दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आग की लपटें इतनी भयानक थी कि इस दौरान साथ खड़े टिप्पर में आग लग गई। बालूगंज अग्निशमन केंद्र से फायर स्टेशन की टीम को मौके पर भेजा गया। अग्निशमन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान गाड़ियों हुए नुकसान की कीमत बीस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन