{"_id":"812ac0a5bfc06eacdc8cfe2884ce042a","slug":"fire-in-maruti-car-at-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, हाइवे पर जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में लगी आग, हाइवे पर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Mon, 27 Oct 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
जिला सोलन के बद्दी- पिंजोर मार्ग पर मलपुर गांव के समीप राष्ट्रीय मार्ग पर एक खौफनाक हादसा हुहा। यहां से गुजर रही एक मारूति कार में अचानक आग लग गई। आग लगते देख कार चालक व उसका साथी कार को रोक कर नीचे उतर गए।
विज्ञापन
पेट्रोल की टंकी फटने के डर से यातायात थम गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने स्थिति पर काबू पाया। कारमालिक रोबिन ने बताया कि वह अपने साथी हसमत के साथ बद्दी स्थित अपने स्टोर में जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह मलपुर गांव के समीप पहुंचे तो कार के अगले भाग से आग की लपटें उठने लगी। ये देख वे कार से उतर गए। इसी बीच आग ने कार को चपेट में ले लिया। इसी दौरान भीड़ लग गई और लोगों ने अपनी दुकानों और घरों से पानी ला कर बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
लेकिन आग बुझने की बजाए फैलती गई। कार के आग लगते ही राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लग गया। वाहन चालक डर गये कि अगर पेट्रोल की टंकी फटी तो बड़ा हादसा हो सकता है। जिसके चलते कोई भी कार के पास से नहीं निकल रहा था। बाद में आग पर काबू पाया गया