{"_id":"27c9ecfa119d4ccbea7a57d7e077196c","slug":"fire-in-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो उद्योगों में आग से डेढ़ करोड़ राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो उद्योगों में आग से डेढ़ करोड़ राख
बयूरो/ अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
Updated Sun, 13 Apr 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात करीब दो बजे परवाणू के सेक्टर-1 स्थित दो उद्योगों में आग लगने से करीब डेढ़ करोड़ का सामान जल गया। दोनों उद्योग एक ही भवन में लगाए गए थे। इसकी सूचना रात करीब 2:30 बजे पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। सुबह करीब 10:30 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के मुताबिक परवाणू के सेक्टर-1 में रहने वाली परिणीता शर्मा अपने घर में सो रही थीं। इस बीच, उन्हें घर के बाहर रोशनी दिखाई पड़ी। उठकर देखा तो उनका घर धुएं से भरा था।
विज्ञापन
एक भवन से आग की लपटें निकल रही थीं। उन्होंने 101 नंबर डायल कर इसकी सूचना अग्निशमन विभाग के सोलन कार्यालय में दी। वहां से परवाणू कार्यालय में सूचना दी गई। महिला के अनुसार आग से उनके घर के शीशे टूट चुके हैं। दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग परवाणू के अधिकारी हंसराज ने बताया कि शनिवार रात करीब 2:30 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-01 स्थित चंचल पैकर गत्ता उद्योग तथा वर्धमान पाउडर कोटिंग उद्योग में आग लगी है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची।
उन्होंने कहा कि आग को बुझाने में करीब आठ घंटे लगे। रविवार सुबह 10:30 बजे आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग से गत्ता उद्योग मेें करीब एक करोड़ का गत्ता, अन्य सामान तथा पाउडर कोटिंग उद्योग में 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट माना जा रहा है। वहीं, थाना प्रभारी परवाणू प्रीतम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की छानबीन की जा रही है।