{"_id":"758de767cdb1d9f8b185afe7688c2dea","slug":"fire-case-at-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में आग से खाक हो गया मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालमपुर में आग से खाक हो गया मकान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Mar 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर के साथ लगते अघोजर में सोमवार देर रात लगी आग से एक मकान जलकर राख हो गया। आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। आग इतनी भयंकर थी कि मंगलवार दोपहर तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पहाड़ी पर बना यह मकान विनोद कटोच का हैं। विनोद सोमवार शाम से घर पर नहीं थे। परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। देर रात अचानक उनके मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने विनोद को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
लोगों ने खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन यह बेकाबू हो गई। पुलिस के अनुसार आग पर मंगलवार दोपहर बाद जाकर काबू पाया जा सका। फिलहाल किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। पहाड़ी पर होने से फायर ब्रिगेड भी यहां नहीं पहुंच पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है।