{"_id":"58cb8f7ef2774c453afb5349a09f0544","slug":"fire-case-at-baddi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से राख हुए कामगारों के आशियाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से राख हुए कामगारों के आशियाने
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Tue, 18 Nov 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बद्दी के सराजमाजरा गांव में आग लगने से प्रवासी कामगारों की झुग्गियां जल कर राख हो गई हैं। एक झुग्गी के चूल्हे से निकली चिंगारी आग लगने का कारण रहा। पुलिस के अनुसार घटना के समय प्रवासी कामगार ड्यूटी पर थे और उनके बच्चे स्कूल पढ़ने गए हुए थे।
विज्ञापन
यह हादसा सोमवार सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर हुआ है। प्रवासी कामगार बबलू की झुग्गी में चूल्हा जला हुआ था। अचानक उसकी झुग्गी के चूल्हे की आग हवा के साथ दूसरी झुग्गियों तक पहुंच गई। साथ लगती झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी कामगारों ने उसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचते ही 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नौ झुग्गियां जल कर नष्ट हो गई थीं। फायर ब्रिगेड ने साथ लगती पचास झुग्गयों को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
50 झुग्गियों को बचाया
फायर आफिसर किशोर कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। उन्होंने खेतों से घुमा कर गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचाया। उसके बावजूद भी फायर ब्रिगेड ने साथ लगती पचास झुग्गियां जलाने से बचा दी गईं।