{"_id":"f465abb19fa4bb822fe0fd31636018b9","slug":"fire-broke-out-at-sunani-nag-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलों में राख हो गया सुनानी नाग मंदिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलों में राख हो गया सुनानी नाग मंदिर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 13 Jul 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल गोहर की कल्हणी पंचायत के थाच गांव में देवता सुनानी नाग का रथ और तीन मंजिला कोठी जल गई। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। इससे पूरे गांव में अफरातफरी मची रही। देवता की लाखों की संपत्ति पलभर में आग में राख हो गई। प्रशासन ने करीब पचास लाख का नुकसान इस अग्निकांड में आंका है।
विज्ञापन
सुनानी नाग मंदिर में रात करीब 12 बजे अचानक आग भड़क गई। इससे मंदिर के साथ लगते गांव के अन्य घरों को भी खतरा हो गया था लेकिन ग्रामीणों के प्रयासों से घरों को सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन मंदिर में भड़की आग को समय रहते काबू नहीं पाया जा सका और अंदर पड़ा तमाम सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घटना का पता चलने पर तहसीलदार थुनाग, कानूनगो और हल्का पटवारी मौके पर पहुंचे। आगजनी में देवता का रथ पूरी तरह जल गया है। इसमें लाखाें रुपये के सोने-चांदी के मोहरे, छत्र और अन्य आभूषण लगे थे। रथ के साथ ही आभूषणों से भरा एक बॉक्स भी था। इसमें देवता सुनानी नाग के लाखाें के गहने थे। यह बॉक्स भी आगजनी की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन
देवता की तीन मंजिला कोठी भी जल गई है। मंदिर में आग लगने का पता चलते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। आग से पूरे गांव को खतरा बन गया लेकिन आग की लपटें घरों की छतों तक पहुंचने से पहले लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर शांत कर दी।
मंदिर में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार थुनाग विद्याधर नेगी ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया है। आगजनी में करीब पचास लाख का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।