फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fir regstered in igmc injuction case

पुलिस ने सिरिंज मामले में दर्ज की एफआईआर

Wed, 01 Oct 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Oct 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
fir regstered in igmc injuction case

आईजीएमसी में इस्तेमाल सिरिंज बेचने के मामले में मंगलवार को थाना सदर पुलिस ने टेस्ट ट्यूब काउंटर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल में दबिश देकर खून के धब्बे वाली सिरिंज और सारे रिकार्ड कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


सिरिंज के सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिया है। उधर, पुलिस ने आईजीएमसी में लगभग छह घंटे तक रिकार्ड चेक किया और सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


इस मामले का खुलासा करने वाली लैब टेक्नीशियन से भी पुलिस ने जानकारी हासिल की। पुलिस जल्द संचालक को हिरासत में ले सकती है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मंगलवार को संचालक से तफ्तीश नहीं की गई। एएसपी भजन देव नेगी ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीएमसी के अतिरिक्त निदेशक डा. एनके लट्ठ ने टेस्ट ट्यूब काउंटर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की लिखित शिकायत दी थी। मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस को कब्जे में ली गई इस्तेमाल सिरिंज की जानकारी उपलब्ध करवाई।


सील बैच की ही निकली इस्तेमाल सिरिंज

आईजीएमसी प्रबंधन ने इस्तेमाल सिरिंज के खुलासे के बाद काउंटर में मौजूद 12 हजार सिरिंज का स्टॉक सील किया है। अब खुलासा हुआ है कि खून के धब्बे वाली सिरिंज भी इसी बैच की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed