{"_id":"5d1b6fec8ebc3e3cc560cbd8","slug":"fir-filed-against-20-people-on-chakka-jam-in-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम करने पर 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चक्का जाम करने पर 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tue, 02 Jul 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jul 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
जिला मुख्यालय सरवरी में सोमवार देर शाम को बीच सड़क में चक्का जाम करने पर पुलिस ने 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बसों में न बैठाने पर सोमवार देर शाम को लोगों ने चक्का जाम कर दिया था।
विज्ञापन
इससे करीब तीन घंटे तक 20 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया था। हालांकि पुलिस ने चक्का जाम करने वाले विद्यार्थियों सहित लोगों को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन विद्यार्थी व लोग सुनने को तैयार नहीं थे। साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ चक्का जाम रात करीब आठ बजे खुल पाया।
विज्ञापन
लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दस किलोमीटर कुल्लू से मनाली की ओर, कुल्लू से भुंतर की ओर लंबा जाम लग गया था। जाम को खुलने के लिए करीब एक से डेढ़ घंटों का समय लगा। जाम लगने के कारण कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
स्कूल के विद्यार्थी भी देरी से घर पहुंचे। सरवरी में चक्का जाम किए जाने की वजह से घर जाने के लिए लोगों को करीब तीन से चार घंटे अतिरिक्त समय लग गया। पुलिस की ओर से शुरूआत में चक्का जाम करने वाले 15 से 20 लोगों पर ही एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
काफी देर ट्रैफिक रोके जाने के बाद यहां पर करीब 300 लोग इकट्ठा हो गए थे। उधर, इस संबंध में एएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रोकने पर करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।