{"_id":"57c04acd4f1c1bd539d4ee9e","slug":"fight-with-wife-youth-commit-suicide-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात किसी बात को लेकर युवक को अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक अपने कमरे में गया और बड़ा कदम उठा लिया। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां उपमंडल के सोलहसिंगी धार की सिहांणा पंचायत के गांव डोलू निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी डोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, जबकि मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक मुनीष कुमार और उसकी पत्नी में वीरवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद मुनीष कुमार ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के काफी देर तक उसके बुलाने के बाद भी उसने ने दरवाजा नहीं खोला। पिता के लगातार पुकारने के बाद भी जब मुनीष ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोलने पर युवक फंदे से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन
मुनीष की मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे ढाई साल की एक बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। उधर, बंगाणा थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।