{"_id":"c8dacc964d2132c330c4cdb712c8082b","slug":"fight-between-two-parties-at-rampur-bushhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, चले दराट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, चले दराट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Jul 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग में दो गुटों में मारपीट में तीन युवक घायल हुए हैं। मारपीट की इस घटना में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर सरेआम दराट से हमला किया है। घटना मंगलवार शाम की है, लेकिन मामला देर रात दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा सहित अन्य लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि हमलावर दराट लेकर थाने के बाहर तक पहुंच गए थे। इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन
घटना ठियोग बस अड्डे के पास उस समय हुई, जब आपसी लड़ाई में एक गुट ने विवेक शर्मा गांव नागोधार डा. सरयूवन ठियोग पर हमला बोल दिया। इस दौरान वह कॉलेज से घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं, बस अड्डा ठियोग में खड़े अप्पू शर्मा और अंकित ने दराट से बिना किसी कारण उस पर हमला कर दिया। विवेक ने किसी प्रकार भाग कर पुलिस थाने में पहुंच कर अपनी जान बचाई।
वहीं, शाम करीब 4.30 बजे प्रदेश के सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा दो बोलेरो गाड़ियों को लेकर वहां पहुंचे, जिसमें सवार बालकृष्ण बाली, सोनू भलेच, सुरेश वर्मा, सुरेंद्र खाची, महेंदुना, निशांत ठाकुर, विनोद कश्यप, सुशील चंदेल, अरुण चंदेल और बिजू तेजधार हथियारों के साथ गाड़ियों से उतरेऔर बस अड्डे में खड़े विजय, विक्रम, संजय और अमित पर हमला कर दिया।
इससे उन्हें चोंटे आई हैं। यह घटना कॉलेज में हुई दो छात्र गुटों में किसी विवाद को लेकर हुई बताई जा रही है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।