{"_id":"578cc2a24f1c1b8075c4b4d8","slug":"fight-between-sfi-and-abvp-workers-at-hamirpur-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज गेट पर भिड़े छात्र कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज गेट पर भिड़े छात्र कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में लहुलूहान हुआ छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हो गई है। दोनों गुटों के कार्यकर्ता कॉलेज गेट के बाहर भिड़े हैं। मारपीट में एबीवीपी कार्यकर्ता लहुलुहान हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एबीवीपी कार्यकर्ता तेन सिंह ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि कॉलेज परिसर के बाहर एसएफआई के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने उसका रास्ता रोका।
विज्ञापन
उसके साथ मारपीट शुरू की दी। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने लोहे की रोड़ों से उस पर हमला किया। हादसे में तेन सिंह लहुलुहान हो गया है। हादसे के बाद तेन सिंह ने पुलिस थाना सदर में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
इसके बाद तेन सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार दे दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधा पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते सप्ताह दोनों छात्र संगठनों में फ्लेक्स फाडने को लेकर विवाद हुआ था।
इस दौरान कार्यकर्ता तेन सिंह ने एबीवीपी और एसएफआई के छात्रों का बीच बचाव किया। इसी रंजिश के चलते एसएफआई कार्यकर्ताओं ने परिषद कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।