कर्फ्यू ड्यूटी में तैनात महिला गृहरक्षक से गाली-गलौज, केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन और कर्फ्यू में ढील के दौरान पुलिस सहायता कक्षा के समीप सड़क के बीच गाड़ी खड़ी करने को रोकने से बौखलाए व्यक्ति ने ड्यूटी दे रही महिला गृहरक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया। मौके से गाड़ी भगा ले गया। जब गाड़ी को रोकने के लिए गृहरक्षक ने हाथ आगे किया तो गाड़ी से उसकी उंगली को चोट पहुंची। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला गृह रक्षक लता राही ने पुलिस थाना बल्ह ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह नेरचौक पुलिस सहायता कक्ष के पास ट्रैफिक ड्यूटी पर थी तो समय सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक जीप नंबर रत्ती की तरफ से आई। उसने गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा किया जब उसको गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाड़ी रोकने के लिए हाथ को आगे किया तो इसने बिना गाड़ी रोके व लापरवाही से चलाते हुए उसे दाहिने हाथ की उंगली में चोट पहुंचाई। एसएचओ राजेश ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
बेटे को गोद में बैठाकर गाड़ी चलाते हुए किया फेसबुक लाइव
कोरोना महामारी में कर्फ्यू और लॉकडाउन के बीच फेसबुक लाइव का खुमार लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है। लाइव होने की खुमारी में लोग खुद अपनी और परिवार की जान जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे। एक ऐसा ही मामला मंडी के करसोग में आया है। यहां एक व्यक्ति ने कार चलाते वक्त अपने छह साल के बेटे को गोद में बैठाकर फेसबुक लाइव कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और व्यक्ति को धर दबोचा। कार को जब्त कर पुलिस ने कर्फ्यू आदेश की अवहेलना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से फेसबुक लाइव पोस्ट डाली थी। जिसमें गाड़ी चालक ने गाड़ी चलाते समय अपनी गोद में एक बच्चे को बैठाया हुआ था। गाड़ी में एक औरत भी बैठी दिख रही है।