फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Father and Son Arrested in Solan Forge Kidnepping Case.

बाप-बेटे ने ही रची थी अपनी किडनैपिंग की साजिश, दोनों गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Father and Son Arrested in Solan Forge Kidnepping Case.

किराये के गुंडे लेकर फायरिंग के साथ खुद की किडनैपिंग की साजिश रचने वाले हिमाचल के सोलन के कारोबारी बाप-बेटा की कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कत्ल के प्रयास समेत साजिश रचने और आर्म्स एक्ट की संगीन धाराएं शिकायतकर्ता बाप बेटे पर लगाई हैं। पुलिस का दावा है कि करोड़ों के लेनदेन के मामले में ही यह साजिश रची गई है। दोनों बाप-बेटा की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी सोलन अंजुम आरा ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस टीम की सराहना की है। सदर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि मामले में कारोबारी बाप बेटा के खिलाफ भी पुलिस ने भादसं की धारा 365, 384, 307, 120बी, 25  और 27 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दायर कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद बनाए झूठे सबूत, ऐसे खुला राज

Father and Son Arrested in Solan Forge Kidnepping Case.

फाइनेंसर ने खुद का ही अपहरण करवाकर इस वारदात को सच साबित करने के लिए करीब 6 किरदारों का सहारा लिया। इसके तहत एक पात्र से पहले फोन पर खुद को धमकियां दिलवाई और उस धमकी को रिकार्डिंग कर न्यायालय में पेश की।

इसके बाद चार किरदारों ने अपने घर से बेटे का और खुद का झूठा अपहरण करवाया। इतना ही नहीं सीसीटीवी फुटेज में कुछ नकाबपोश जब उनका अपहरण कर रहे थे उसे सुबूत के तौर पर पेश किया। साथ ही शहर के जानेमाने व्यापारी पर आरोप लगाया कि उसने उनकी किडनैपिंग 15 करोड़ के लेनदेन को लेकर करने की कोशिश की।

फोन डिटेल ने खोले राज
सोलन पुलिस ने गहनता से जांच कर फोन कॉल्स को भी खंगाला। इसमें कई संदिग्ध फोन नंबरों पर पुलिस की सूई घूमी। तब एक फोन नंबर पुलिस के हाथ लगा वो नंबर सोलन का निकला। इस किरदार को फाइनेंसर को धमकी देने का काम सौंपा था।

पकड़े जाने पर इसने यह कबूल किया कि उसे कारोबारियों ने ही धमकी देने का काम सौंपा था। बस फिर क्या था पुलिस की शक की सूई उसकी तरफ घूम गई और जांच की तो सभी परतें एक-एक करके खुलने लगीं।

इस तरह का मामला हुआ था दर्ज
26 जनवरी को अमित अग्रवाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने 25 जनवरी की रात को उसे और उसके पिता चंद्रपाल अग्रवाल को पिस्टल की नोक पर किडनैप किया। उन्हें गन प्वाइंट पर उनके कार्यालय ले गए।

जहां कुछ कागजात पर उनसे जबरन साइन करवाए। इसके बाद इन नकाबपोश व्यक्तियों ने उन पर हवाई फायर किया जिसमें अमित बाल-बाल बचा। इसके बाद नकाबपोश कुमारहट्टी के पास जंगल में उन्हें छोड़ भाग गए। इससे पहले चंद्रपाल ने 02 दिसंबर 2016 को एफआईआर दर्ज करवाई जिसमें कहा गया कि कोई उसे धमकी भरे फोन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed