फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake degree case: Process to declare MBU owner Rana's wife and daughter as absconder begins

फर्जी डिग्री मामला: एमबीयू के मालिक राणा की पत्नी और बेटी को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 30 Nov 2021 02:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Nov 2021 02:50 AM IST
सार

बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) के मालिक राजकुमार राणा के बाद अब सीआईडी और पुलिस की संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने राणा की पत्नी  और बेटी  को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Fake degree case: Process to declare MBU owner Rana's wife and daughter as absconder begins
फर्जी डिग्री मामला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) के मालिक राजकुमार राणा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में छिपी बैठीं उनकी पत्नी और बेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले की जांच कर रही सीआईडी और पुलिस की संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने राणा की पत्नी अशोनी कंवर और बेटी आइना राणा को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसआईटी ने मामले में अब तक जारी हुए वारंटों की तामील न होने की जानकारी सोलन की स्थानीय अदालत को दी है। अदालत ने अब राणा की पत्नी और बेटी को जनवरी 2022 के पहले हफ्ते तक कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इस मियाद तक अगर दोनों आरोपी पेश नहीं हुए तो अदालत दोनों को भगोड़ा घोषित कर देगी। खास बात यह है कि अगर अदालत दोनों को भगोड़ा घोषित करती है तो आरोपी मां-बेटी को ऑस्ट्रेलिया से भारत लाने में जांच टीम को और आसानी हो जाएगी। फिलहाल जांच एजेंसी विदेश मंत्रालय के जरिये भारत प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रही है। सूत्रों का कहना है कि भगोड़ा घोषित होने के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार कोर्ट के आदेश के मद्देनजर दोनों को ही भारत डिपोर्ट कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed