{"_id":"607447528ebc3e24686554fc","slug":"fake-degree-case-more-than-50-lakhs-transaction-information-came-from-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री मामला: एजेंट से मिली 50 लाख से ज्यादा के लेनदेन की जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी डिग्री मामला: एजेंट से मिली 50 लाख से ज्यादा के लेनदेन की जानकारी
Tue, 13 Apr 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Apr 2021 05:00 AM IST
सार
- दिल्ली और जम्मू के एजेंट 22 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे
- दोनों से लंबी पूछताछ के बाद एसआईटी ने सोलन कोर्ट में किया था पेश
- मानव भारती विश्वविद्यालय से जुड़ा है फर्जी डिग्री मामला
विज्ञापन
फर्जी डिग्री मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय से जुड़े फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी की संयुक्त विशेष जांच टीम को दिल्ली के मुख्य एजेंट अजय कुमार से 50 लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन की जानकारी मिली है। बिहार निवासी अजय को कुछ दिन पहले दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। दो बार चार-चार दिन की पुलिस रिमांड लेकर जांच टीम ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान कुछ नकदी और फर्जी डिग्रियां भी बरामद की गई थीं। सोमवार को एसआईटी ने अजय को सोलन की स्थानीय अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही जांच टीम ने जम्मू के मुख्य एजेंट मनु जम्वाल को भी अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को ही 24 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों से हुई लंबी पूछताछ के बाद जांच टीम को केस मजबूत करने के लिए कई और अहम जानकारियां मिली हैं। चूंकि ज्यादातर पैसा कैश में ही लिया-दिया जाता था, ऐसे में पैसों को जिन लोगों के जरिये भेजा जाता था, अब जांच एजेंसी उनकी तलाश में जुटी है। विशेष जांच टीम ने हाल ही में फर्जी डिग्री रैकेट का दिल्ली में संचालन करने वाले मुख्य एजेंट अजय कुमार को दिल्ली में गिरफ्तार किया था। वह और मनु रैकेट की मदद से फर्जी डिग्री बेचने का गोरखधंधा चलाते थे।
विज्ञापन