फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Facebook fraud gang Busted

FB पर दोस्ती कर ठगने वाली महिला गिरफ्तार, ऐसे चढ़ी हत्थे

Thu, 23 Mar 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Mar 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Facebook fraud gang Busted

फेसबुक पर दोस्ती कर लाखों की ठगी की योजना तैयार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह की एक महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। न्यू शिमला के एक शख्स से पहले फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में बिजनेस का झांसा देकर लाखों ऐंठने की योजना बनाई। इससे पहले की शख्स महिला के बहकावे में आ जाता उसे कुछ शक हुआ और उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


आरोपी महिला को गिरफ्तार कर थाना न्यू शिमला में मुकदमा कायम किया गया है। शातिर महिला फेसबुक पर फ्रेंडशिप की रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती करने के बाद जालसाजी का तानाबाना बुनती थी। फेसबुक पर दोस्त बनाने के बाद भारत में बिजनेस करने का ऑफर देती थी।
विज्ञापन


बिजनेस का आफर कबूल करने के बाद यह महिला बीज बेचने का झांसा देकर ठगी करने का प्रयास करती थी। खुद को कनाडा की कंपनी का निदेशक बताने वाली ये शातिर महिला ने न्यू शिमला के एक व्यक्ति को भी झांसे में लेने का प्रयास किया। करीब 10 दिन पहले रोसेन शूमेर नामक महिला ने इस व्यक्ति के साथ फेसबुक पर दोस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा की कंपनी का निदेशक बताकर कर रही थी ठगी

Facebook fraud gang Busted

महिला ने बताया कि कनाडा की कंपनी डर्मटालाजो एसोसिएशन की प्रबंध निदेशक है। यह कंपनी आमतौर पर अजागिबगियो नामक बीज खरीदती है, जो कि कनाडा में कुछ दवा बनाने में इस्तेमाल होता है। भारत में इसकी कीमत 1300 अमरीकी डालर प्रति 100 मिलीग्राम है। यह बीज भारत से आयात होता है और कनाडा में इसकी कीमत 2100 अमरीकी डालर प्रति मिलीग्राम है।

महिला ने आगे बताया कि उनकी कंपनी किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही है जो ब्रोकर के रूप में कार्य कर भारतीय कंपनी से बीज खरीद कर उसकी कंपनी को बीज आपूर्ति करे। इस दौरान उसने भारत और कनाडा में बीज की कीमत में अंतर ब्रोकर के साथ 50-50 आधार पर पार्टनरशिप करने की बात कही।

उसने शिकायतकर्ता को भारत में व्यक्ति का नाम बताया जो कि बीज की आपूर्ति करेगा। उस महिला ने भारतीय सप्लायर का नाम सोनिया शर्मा बताया। सोनिया शर्मा ने शिकायतकर्ता को दिल्ली में नमूना इकट्ठा करने के लिए कहा और उसने नमूने के तौर पर 3 बीज पैकटों की कीमत 2 लाख 58 हजार रुपये बताई।

भारत में बीज के व्यवसाय को लेकर दे रही थी झांसा

Facebook fraud gang Busted
एसपी डी डब्ल्यू नेगी - फोटो : फाइल फोटो

यह नमूना रोसेन शूमेर को दिखाया जाना था ताकि बीज बड़ी मात्रा में खरीदा जा सके। शिकायतकर्ता को आभास हो गया कि यह सौदा नकली है, इसलिए उसने न्यू शिमला पुलिस  से संपर्क किया। इसके बाद बीज के नमूने दिखाने वाली महिला सोनिया शर्मा ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया था और चंडीगढ़ में नमूने दिखाने की बात हुई। 

यहां पुलिस टीम ने एक होटल में महिला को गिरफ्तार कर लिया। शिमला पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय गिरोह की एक महिला सदस्य को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस गिरोह के अन्य शातिरों की तलाश कर रही है। ये शातिर महिला सोशल मीडिया पर दोस्त बनाकर ठगी का धंधा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed