{"_id":"5718eb954f1c1bbc638b4ad5","slug":"eve-teasing-with-school-girl-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी की छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, गांववालों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छठी की छात्रा से युवक ने की छेड़खानी, गांववालों ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में शौच करने गई छठी की छात्रा से प्रवासी युवक ने छेड़खानी की। बाद में गांववालों ने इसकी जमकर धुनाई कर डाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर पुलिस थाना सदर के अंतर्गत झटवाड़ स्कूल की एक छात्रा से प्रवासी युवक ने अश्लील हरकतें कीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। छात्रा के यह बात स्कूल प्रबंधन को बताने पर स्टाफ सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन
इसके बाद स्कूल परिसर में ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को मौके पर पहुंच गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 354 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
झटवाड़ स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा शौच के लिए शौचालय गई। इस दौरान खताड़ी, ताज मही रामनगर, जिला नैनिताल उत्तराखंड निवासी एक 26 वर्षीय युवक छात्रा के पीछे शौचालय में घुस गया और छात्रा का मुंह दबोच लिया। आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
तभी प्रवासी युवक अन्य छात्राओं को शौचालय की तरफ आता देख मौके से फरार हो गया। छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन को सारी वारदात बताई। इस पर स्टाफ सदस्यों ने ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी की तलाश की। ग्रामीण ठनकरी गांव से सामान बेच रहे दूसरे युवक को ही पकड़ कर ले आए।
छात्रा ने इसे पहचानने से इंकार किया। इसके बाद ग्रामीण दोबारा आरोपी की तलाश को निकले। कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को लोगों ने खनेऊ दा पुल के पास दबोचा। आरोपी को स्कूल लाया गया। यहां छात्रा ने आरोपी की पहचान की।
इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और उसे कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।