{"_id":"5e42a9938ebc3ee5935b60fa","slug":"eight-lakhs-withdrawn-by-hacked-woman-s-account-vicious-people-carried-out-such-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का खाता हैक कर उड़ाए आठ लाख, शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला का खाता हैक कर उड़ाए आठ लाख, शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Tue, 11 Feb 2020 06:48 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना शहर के समीपवर्ती ग्राम पंचायत रैंसरी की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हुई हैं। अज्ञात शातिरों ने महिला के बैंक खाते से 8 लाख रुपये से अधिक की राशि उड़ा ली है। हाईटेक ठगी की इस वारदात को नेट बैंकिंग से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने थाना सदर में केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक निशा देवी ने शिकायत में बताया कि 6 फरवरी को किसी व्यक्ति ने उनका बैंक अकाउंट हैक करतेे हुए उसके खाते से करीब 8.09 लाख रुपये की राशि निकाल ली है। शातिर द्वारा महिला के साथ ठगी किए जाने के बाद महिला के मोबाइल पर ट्रांजेक्श्न के मैसेज धड़ाधड़ आने शुरू हो गए।
विज्ञापन
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ठगी के पीछे किस गिरोह का हाथ है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन