{"_id":"5d1633528ebc3e3cd728f74d","slug":"eight-lakhs-cash-and-charas-seized-during-police-raid-in-house-at-kullu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रडार पर चल रहे व्यक्ति के घर छापा, चरस समेत आठ लाख से अधिक नकदी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस रडार पर चल रहे व्यक्ति के घर छापा, चरस समेत आठ लाख से अधिक नकदी पकड़ी
Fri, 28 Jun 2019 09:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। कई दिन से पुलिस की रडार पर चल रहे एक व्यक्ति के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से 8 लाख 24 हजार नकदी पकड़ी है। इसमें सभी तरह के 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500, 2000 के नोट तथा 10 रुपये के सिक्के भी शामिल हैं। 270 ग्राम चरस भी बरामद की गई है। पुलिस की कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
10 ग्राम चरस ऐसी पाई गई है, जो बेचने के लिए तैयार थी। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बेचने के लिए तैयार रखा गया था। कमरे से पांच इलेक्ट्रिक मशीन, 45 रोलिंग पेपर, 26 फिल्टर, 3 छोटे हुक्के, एक डिब्बे में पाउडर तंबाकू मिला है।
विज्ञापन
पुलिस ने ऐसे पकड़ा मामला
आठ युवाओं को मौके पर पकड़ा गया, जो चरस खरीदने के लिए आए थे। पुलिस ने इनके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने सुबह करीब 11:30 बजे दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान कुछ अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए। इनका आरोपी सही तरीके से जवाब नहीं दे पाया।
इसमें चार लाख के आभूषण हैं। इन आभूषणों में व्यक्ति के नाम के चिट भी लगी थी। 12 लाख की एफडी, चार लाख की एलआईसी और तीन गाड़ियों की आरसी बरामद हुई है। यह आरोपी के नाम पर नहीं थीं।
इन्हें भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस को तलाशी के दौरान कुछ ब्लैंक चैक और जमीन से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इनका आरोपी से क्या संबंध है, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। बिल्डिंग में चल रहे पूल को भी सील कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आरोपी पुलिस के रडार पर था। तलाशी के दौरान आठ लाख 24 हजार कैश सहित 270 ग्राम चरस, आभूषण समेत अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
200 से 300 रुपये में बेचता था एक ग्राम चरस
लाखों की नकदी और चरस के साथ पकड़े आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी 200 से 300 रुपये में एक ग्राम चरस बेचता था। चरस लेने वाले ग्राहक अधिकतर युवा ही बताए जा रहे हैं।