शिक्षा बोर्ड के अफसर ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक अफसर ने अपने ही कार्यालय की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ की है। चतुर्थ श्रेणी की एक महिला कर्मचारी ने अफसर के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत उच्च अधिकारियों से दो दिन पहले की है। इसके बाद
स्कूल शिक्षा बोर्ड में बुधवार को गहमागहमी भरा माहौल रहा। शिक्षा बोर्ड के उच्चाधिकारियों ने भी मामले की गंभीरता को भांपते हुए जांच के लिए आंतरिक समिति का गठन कर दिया है। उच्चाधिकारियों ने मामले की प्रारंभिक जांच के लिए केस को आंतरिक समिति को सौंप दिया है।
फोन पर की अश्लील बातें
उच्चाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि पिछले दिनों अधिकारी ने उसके साथ फोन पर अश्लील बातें और फिर छेड़छाड़ की। पीड़िता बोर्ड कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत है। अब आंतरिक समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही शिक्षा बोर्ड के अधिकारी मामले में आरोपी अफसर के खिलाफ कोई कार्रवाई कर पाएंगे।
शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि उन्हें महिला कर्मचारी की ओर से शिकायत पत्र मिला है। महिला कर्मचारी ने बोर्ड में तैनात एक कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ को लेकर शिकायत पत्र सौंपा है। महिला की शिकायत मिलने के बाद बोर्ड ने आंतरिक जांच कमेटी का गठन कर जांच बैठा दी है।