फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DSP Jwalamukhi vehicle hits car, one died.

डीएसपी की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
DSP Jwalamukhi vehicle hits car, one died.
आरोप है कि सोमवार रात को डीएसपी ज्वालामुखी की गाड़ी को चालक शराब पीकर चला रहा था। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी के डीएसपी की गाड़ी ने सोमवार रात को धर्मशाला के सकोह में एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक समरिंद्र डढवाल निवासी लोअर सुनेहत, देहरा को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोप है कि सोमवार रात को डीएसपी ज्वालामुखी की गाड़ी को चालक शराब पीकर चला रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान सकोह के पास डीएसपी की जीप की एक कार से टक्कर हो गई। कार में चार लोग सवार थे। इसमें से सुनील राणा पुत्र राज कुमार (33) गांव नरवाणा तहसील धर्मशाला की मौत हो गई। जबकि संजय राणा पुत्र प्रीतम चंद (31) गांव नरवाणा बाजार, जसवीर सिंह (23) पुत्र कृष्ण चंद गांव नरवाणा बाजार और विशाल (24) गांव नरवाणा बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाया गया। विशाल की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आरोपी चालक को जोनल अस्पताल के पास सुबह सवा चार बजे हिरासत में लिया गया है।


पुलिस थाना धर्मशाला में निखिल चौधरी निवासी तंगरोटी, धर्मशाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि फरार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed