{"_id":"58c41e044f1c1bd810dc5dca","slug":"drunken-hrtc-bus-driver-hits-car-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में बस चालक ने ठोकी गाड़ियां, डर के मारे उतरीं सवारियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में बस चालक ने ठोकी गाड़ियां, डर के मारे उतरीं सवारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Mar 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घैणी से शिमला की ओर आ रही एचआरटीसी के लोकल डिपो की बस के ड्राइवर ने नशे में गाड़ियों को ठोक दिया। बस शुक्रवार शाम करीब चार बजे घैणी से शिमला की ओर रवाना हुई। सबसे पहले पलोग के पास ड्राइवर ने एक कार को टक्कर मार दी। यात्रियों के बीच-बचाव के बाद बड़ी मुश्किल से मामला शांत करवाया। थोड़ा आगे बढ़ने पर बडमैन के पास चालक ने एचआरटीसी की ही एक अन्य बस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
करसोग-शिमला रूट पर आ रही बस के कंडक्टर ने महसूस किया कि घैणी बस का चालक नशे में है इसलिए उसने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दे दी। बस दुर्घटनाग्रस्त होने के डर से सवारियां भी बस से उतर गईं। घैणी बस का चालक इतने पर भी नहीं माना और जुब्बड़ की ओर बस आगे बढ़ा दी। जुब्बड़ पहुंचने से पहले चालक ने एक और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
एचआरटीसी के अधिकारी ड्राइवर के नशे में होने की सूचना मिलते ही एक अतिरिक्त ड्राइवर के साथ जुब्बड़ की ओर रवाना हुए। जुब्बड़ के पास अधिकारियों को सड़क किनारे बस तो खड़ी मिल गई, लेकिन तब तक चालक फरार हो गया था।
विज्ञापन
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी ने बताया कि चालक के नशे में होने की सूचना मिली थी, जब तक टीम मौके पर पहुंची चालक बस छोड़ कर फरार हो चुका था। तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित ड्राइवर को सेवा से निलंबित कर दिया गया है।