फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drug department raid in the pharmaceutical industry, sanitizer stock sealed

दवा उद्योग में ड्रग विभाग की दबिश, सैनिटाइजर का स्टॉक सील

Sat, 18 Apr 2020 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Drug department raid in the pharmaceutical industry, sanitizer stock sealed
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सिरमौर जिले के सैनवाला इलाके में एक दवा निर्माता कंपनी में दबिश देकर सैनिटाइजर निर्माण और दवा उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। विभाग ने सैनिटाइजर के तीन सैंपल भी लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा है। सैनवाला-कौलावाला भूड़ संपर्क मार्ग स्थित ब्रिट लाइफ साइंसेज दवा उद्योग में बिना रसायनज्ञ के सैनिटाइजर व दवाओं का उत्पादन किया जा रहा था। हालांकि, रसायनज्ञ की जगह दूसरे केमिस्ट की तैनाती की गई थी, लेकिन वह नियमों के विपरीत था।

विज्ञापन


विभाग ने शिकायत के आधार पर कंपनी पर कार्रवाई की है। शिकायत में कहा गया था कि उद्योग में बिना मुख्य केमिस्ट दवा और सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा है। ड्रग निरीक्षक ललित कुमार ने उद्योग में दबिश दी और उत्पादन रुकवा दिया। सैनिटाइजर बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही दवाओं के सैंपल जांच को भेजे हैं। विभाग ने दवा कंपनी में तैयार 9500 बोतल सैनिटाइजर का स्टॉक सीज कर दिया। कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


दवा निरीक्षक ललित कुमार ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि बिना मुख्य केमिस्ट के दवा उद्योग में जो सैनिटाइजर बने हैं, वह गुणवत्ता में कितने खरे उतरते हैं। यदि सैंपल फेल होते हैं तो उद्योग पर कार्रवाई होगी।  उधर, जिला सहायक दवा नियंत्रक सन्नी कौशल ने बताया कि उद्योग में बिना मुख्य केमिस्ट सैनिटाइजर का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने कंपनी में रखा सैनिटाइजर का स्टॉक सील किया है। दवा निर्माण पर रोक लगा दी है। तीन सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed