फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drone based search operation in search of suspects in chamba himachal

चंबा: संदिग्धों की तलाश में ड्रोन से चलाया सर्च ऑपरेशन

Fri, 27 Aug 2021 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,सिहुंता (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क,सिहुंता (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 08:06 PM IST
सार

बीते दिन धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा है। इनकी लंबी दाढ़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिख रहे थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस थाना चुवाड़ी और सिहुंता चौकी के जवानों की दो टीमें  गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Drone based search operation in search of suspects in chamba himachal
ड्रोन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में दिखे तीन संदिग्धों की तलाश के लिए शुक्रवार को ड्रोन का सहारा लिया गया। पुलिस टीमों ने धुलारा पंचायत के सराली और खिल्ला के इर्द-गिर्द गांवों और जंगल का कोना-कोना छान मारा। देरशाम तक संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें चप्पा-चप्पा छानती रहीं, लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लग पाई।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बैरियरों पर तैनात जवानों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बीते दिन धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा है। इनकी लंबी दाढ़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिख रहे थे। उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस थाना चुवाड़ी और सिहुंता चौकी के जवानों की दो टीमें गुरुवार को गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


देरशाम तक आसपास के गांवों और जंगलों में पता करने पर उनका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह एक बार फिर पुलिस टीमों ने संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन का भी सहारा लिया। गांवों और जंगल के ऊपर ड्रोन उड़ाकर संदिग्धों की तलाश की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। देरशाम पुलिस ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी चंबा विशाल वर्मा ने कहा कि संदिग्ध लोगों की तलाश में शुक्रवार को ड्रोन का सहारा लिया गया। ड्रोन के अलावा पुलिस की दो टीमें गांव-गांव और जंगल के चप्पे-चप्पे में संदिग्धों की तलाश करती रहीं। देरशाम तक संदिग्धों का सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने किसी संदिग्ध को नहीं देखा है। बहरहाल, देरशाम सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया। बैरियर पर तैनात जवानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed