फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Driver Murder case in baddi barotiwala

कातिलों ने बदन पर एक कपड़ा भी नहीं छोड़ा

Fri, 30 May 2014 10:33 PM IST
Updated Fri, 30 May 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
Driver Murder case in baddi barotiwala

बरोटीवाला में ट्रक चालक की हत्या का मामला सामने आया है। चालक वीरवार शाम को ट्रक खड़ा करके उसमें सो गया। सुबह जब कबाड़ वाला वहां से गुजरा तो चालक को बिना कपड़ों के ट्रक के बाहर बेहोशी की हालत में देखा।

विज्ञापन


उसे बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे नालागढ़ अस्पताल रेफर कर दिया। मगर एंबुलेंस में डालते समय ही चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


चालक के सिर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए शिकायत सौंपी, जिस पर पुलिस ने छानबीन के बाद धारा 302 का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरोटीवाला ट्रक यूनियन में करता था काम

Driver Murder case in baddi barotiwala

पुलिस के अनुसार रामशहर के मेहोड़ गांव के रहने वाले ट्रक चालक रामलाल (32) अपने ट्रक एचपी 64-3834 के साथ वीरवार शाम को बरोटीवाला ट्रक यूनियन में था। देर सायं करीब दस बजे खाना खाने के बाद वह ट्रक में सो गया।

शुक्रवार सुबह वह ट्रक के बाहर जमीन पर बेहोशी की हालत में मिला। वह नग्न अवस्था में था। सुबह करीब पांच बजे कबाड़ बीनने वालों ने उसे ट्रक के पास गिरा हुआ देखा।

उन्होंने इसकी सूचना साथ लगते ट्रक चालकों को दी। ट्रक चालकों ने बरोटीवाला पुलिस को मौके पर बुलाया।

मौके पर मिले ईंट के टुकड़े

Driver Murder case in baddi barotiwala

पुलिस ने बेहोशी की हालत में चालक को 108 एंबुलेंस में बद्दी स्थित सीएचसी पहुंचाया। बद्दी सीएचसी में नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद नालागढ़ रेफर कर दिया।

अभी उसे नालागढ़ के लिए एंबुलेंस में रख ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। एसपी अरुल कुमार ने बरोटीवाला स्थित ट्रक यूनियन का दौरा किया। एसपी ने बताया कि मौके पर ईंट के टुकड़े मिले हैं।

चालक ने ट्रक के साथ शौच भी किया हुआ था। सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के शिकायत पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज लिया है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed