फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   domestic Violence Case of husband and wife reached in Family Counseling Center at mandi

पति देर से आने की वजह पूछता है तो पत्नी देती है मरने की धमकी, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला

Tue, 09 Jul 2019 08:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
domestic Violence Case of husband and wife reached in Family Counseling Center at mandi

परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीब पारिवारिक कलह का मामला पहुंचा है। महिला का आरोप है कि उसका पति बेवजह झगड़ा करता है। वहीं पति का कहना है कि वह रिक्शा चलाता है और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है।

विज्ञापन


उसकी पत्नी को घर के निकट उसका कार्य करना अच्छा नहीं लग रहा है। पत्नी देर रात घर पहुंचती है। पूछता हूं तो मरने की धमकी देती है। घर में कलह होने का उनके बेटे-बेटी पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


उधर, घरेलू हिंसा एवं वैवाहिक मतभेद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे कई परिवार टूटने की कगार पर पहुंच रहे हैं। काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र मंडी कुसुम लता का कहना है कि काउंसलिंग के दौरान कई बार दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया जाता है। लेकिन कई मामलों में बात नहीं बन पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में 32 मामले

जिन मामलों में समझौता हो जाता है, उनका फॉलोअप होता रहता है, ताकि आगे दिक्कत न हो। समझौता न होने वाले मामलों को न्यायालय भेज दिया जाता है। मंडी जिला में तीन माह की अवधि में पारिवारिक कलह के 32 मामले सामने आए हैं।

वहीं पारिवारिक कलह के पीछे नशा भी एक है। 12 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। बात करें तो जिला मंडी में वैवाहिक मतभेद के प्रतिमाह औसतन तीन मामले सामने आ रहे हैं।

कुल मिलाकर अप्रैल से जून तक परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचे 32 मामलों में से एक दहेज उत्पीड़न, 12 मामले नशे की वजह से मारपीट करने, दस मामले घरेलू हिंसा जबकि नौ मामले वैवाहिक मतभेद के शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed