फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor Drown in Pong Dam at Kangra.

पौंग डैम में नहाने उतरे डॉक्टर की डूबने से मौत

Mon, 05 Jun 2017 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Mon, 05 Jun 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
Doctor Drown in Pong Dam at Kangra.

हिमाचल के कांगड़ा स्थित पौंग डैम में डूबने से एक डॉक्टर की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार थाना फतेहपुर के तहत अटल बिहारी वाजपेयी जल क्रीड़ा केंद्र के पास पौंग बांध में डूबकर एक डॉक्टर की मौत हो गई।

विज्ञापन


डॉक्टर अमित भल्ला गंगथ के निवासी थे और वर्तमान में इंदौरा अस्पताल में कार्यरत थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे डॉ. अमित भल्ला अपनी गाड़ी में जल क्रीड़ा केंद्र पहुंचे और पौंग बांध में नहाने उतर गए।
विज्ञापन


इस दौरान यकायक वह गहरे पानी में डूबने लगे। कुछ दूरी पर तैराकी का प्रशिक्षण ले रहे केंद्र के प्रशिक्षुओं ने उन्हें पानी में डूबते देखा तो शोर मचा दिया। केंद्र के प्रशिक्षक और अन्य लोगों ने बोट लेकर रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया लेकिन जब तक डॉ. अमित भल्ला को बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने डा. अमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मनोहर चौधरी ने कहा कि फतेहपुर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed