मोबाइल सुनने की सजा, चौक पर पीटा डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...क्या वह औरत तुम्हें जानती है..। यह सवाल करते ही व्यक्ति ने सामने खड़ी एक महिला की ओर इशारा करते हुए शहर के व्यस्ततम गलुआ चौक में एक चिकित्सक पर हमला बोल दिया। सूत्रों के मुताबिक देखते-देखते कई और लोग भी डॉक्टर पर टूट पड़े। मामला हिमाचल के जिला ऊना के गलुआ चौक का है। जिला मुख्यालय के गलुआ चौक पर लोगों ने एक सरकारी चिकित्सक को बुरी तरह से पीट डाला।
मारपीट में चिकित्सक के शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित डॉक्टर को उपचार एवं मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जहां पीड़ित चिकित्सक का उपचार जारी है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने हमलावारों की धरपकड़ को अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में पीड़ित चिकित्सक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
इसलिए हुई पिटाई
जानकारी के अनुसार सोमवार को गलुआ चौक के पास स्वास्थ्य विभाग का एक चिकित्सक सब्जी लेने खड़ा था और अपने मोबाइल पर व्हाट्स ऐप को चेक करने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति स्कूटर पर आया और चिकित्सक से किसी बात को लेकर उलझ गया। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक व्यक्ति ने सामने खड़ी किसी महिला की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या वह उसे जानता है।
आरोप है कि उक्त व्यक्ति न आव देखा न ताव और चिकित्सक पर हमला बोल दिया। चिकित्सक ने हमलावर को खूब समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी उनकी एक न मानी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने मुआयना किया, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डॉक्टरों ने की निंदा
हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने इस मामले में एक आपात बैठक बुलाकर घटना की कड़ी निंदा की है।
एसोसिएशन के जिला प्रधान ने कहा कि घटना के तुरंत बाद ऊना ब्रांच की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा चिकित्सक पर अचानक हमले की भर्त्सना की गई।
उन्होंने कहा कि मारपीट के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जानी चाहिए, ताकि चिकित्सक बेखौफ होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें।