{"_id":"5d6d3d4b8ebc3e015e1b5115","slug":"disproportionate-assets-investigation-against-assistant-drug-controller-himacal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक दवा नियंत्रक पर आय से अधिक संपत्ति की भी जांच, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहायक दवा नियंत्रक पर आय से अधिक संपत्ति की भी जांच, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
निशांत सरीन(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
फार्मा कंपनियों के पैसे पर महंगे होटलों में ठहरने और एयर टिकट पर सफर करने के आरोपी सहायक दवा नियंत्रण निशांत सरीन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले घूस लेने के आरोप में विजिलेंस की गिरफ्तारी की तलवार गिरने के अलावा स्थानीय कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले में भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान सरीन और उनकी एक महिला मित्र के ठिकानों से जांच अधिकारियों को कई बेनामी संपत्तियों और बैंक अकाउंट व लॉकरों की जानकारी मिली थी। साथ ही महिला मित्र के घर से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई थी। जांच में इन दस्तावेजों की तस्दीक की गई तो पता चला कि संपत्तियां सरीन और उनके रिश्तेदारों व महिला मित्र के नाम पर हैं।
विज्ञापन
इसके बाद अब ब्यूरो ने उनकी आय से अधिक संपत्ति की भी जांच शुरू कर दी है। नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि विजिलेंस का ध्यान सरीन को गिरफ्तार करने के बजाय उसके खिलाफ लगे आरोपों से संबंधित साक्ष्यों को इकट्ठा कर उन्हें कोर्ट में भी सही साबित करने पर ज्यादा है। यही वजह है कि विजिलेंस के अधिकारियों ने उसकी तलाश के बजाय अब उसके खिलाफ मिल रहे साक्ष्यों को पुख्ता कर जांच को मजबूत करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि चूंकि मामले में ऐसे आरोप है जिनके दस्तावेज फार्मा कंपनियों, एयरलाइन कंपनियों और होटलों से मिल रहे हैं, ऐेसे में सरीन को राहत मिलना मुमकिन नहीं। विजिलेंस दस्तावेजों के साथ साथ होटल की सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले रही है।