{"_id":"61ae108857dcf111963d2a57","slug":"dharamshala-vigilance-caught-patwari-taking-15-thousand-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: विजिलेंस ने 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धर्मशाला: विजिलेंस ने 15 हजार रिश्वत लेते पटवारी धरा
Mon, 06 Dec 2021 07:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:02 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार जगदीश चंद निवासी गांव कुठारना डाकघर कुंदाल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा ने विजिलेंस विभाग में शिकायत की थी कि एक पटवारी उनसे जमीन की निशानदेही और खानगी तकसीम करवाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
पटवारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस विभाग की टीम ने एक पटवारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी एक व्यक्ति जमीन की निशानदेही और खानगी तकसीम करवाने की एवज में रुपयों की मांग कर रहा था। उसे विजिलेंस विभाग की टीम ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जगदीश चंद निवासी गांव कुठारना डाकघर कुंदाल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा ने विजिलेंस विभाग में शिकायत की थी कि एक पटवारी उनसे जमीन की निशानदेही और खानगी तकसीम करवाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद विजिलेंस विभाग ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आरोपी अश्वनी कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी बटाड़ी पोस्ट ऑफिस लोहारा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस विभाग नॉर्थ जोन धर्मशाला के एएसपी बलवीर जसवाल ने बताया कि रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी पटवारी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन