{"_id":"56dc55494f1c1b14488b4598","slug":"dhaba-owner-beaten-up-by-goons-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालियां निकालने से रोका तो पीट डाला ढाबा मालिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गालियां निकालने से रोका तो पीट डाला ढाबा मालिक
ब्यूरो, अमर उजाला, दुलैहड़ (ऊना)
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
गांव लालूवाल में नशे में धुत व्यक्ति को ढाबे के मालिक ने जब गालियां निकालने से रोका तो उसने मारपीट कर डाली।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिले के गांव लालूवाल में चार लोगों ने मिलकर एक ढाबा मालिक को पीट डाला। इतना ही नहीं हमलावरों ने ढाबे में तोड़फोड़ भी कर डाली। मारपीट में ढाबा मालिक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार त्रिलोक चंद निवासी लालूवाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह एक ढाबा चलाता है। शनिवार देर रात उसके ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। तभी नशे में धुत एक व्यक्ति ढाबे के बाहर गालियां निकालने लगा। ढाबा मालिक ने जब ऐसा करने से मना किया तो वह उसके साथ उलझ गया और देखते ही देखते उससे मारपीट करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को छुड़वाया। इसके बाद आरोपी ने अपने तीन साथियों को फोन करके बुलाया और त्रिलोक चंद के साथ मारपीट की और ढाबे में भी तोड़फोड़ की। उधर, एसएचओ हरोली बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन