फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   death at una himachal with her gun shoot

अपनी ही बंदूक से निकली गोली बनी 'मौत'

Sun, 26 Oct 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 26 Oct 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
death at una himachal with her gun shoot

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला क्षेत्र के हटली पंचायत के जडूर में एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जबकि, आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान शक्ति चंद पुत्र प्रभु राम निवासी जडूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को अपनी लाइसेंसी बंदूक को लोड कर रहा था और इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने मौका ए वारदात का जायजा लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शक्ति की पत्नी के बयान के मुताबिक शुक्रवार साढे़ नौ बजे के करीब शक्ति चंद अपनी लाइसेंसी बूंदक को लोड कर रहा था। इसी दौरान ट्रिगर दबने से गोली चल पड़ी और सीधे उसके सिर पर जाकर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शक्ति चंद बुरी तरह से खून से सन गया और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। चीखो पुकार सुनकर गांवों के कई लोग मौके पर जमा हो गए।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने पुलिस बल सहित मौके का जायजा लिया। शक्ति चंद दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और चार बेटियों का बाप था।


डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बंदूक को कब्जे में लिया गया है। मामले के संदर्भ में धारा 174 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी का कहना है कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि मामला लापरवाही का है या फिर आत्महत्या का।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed