फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   death at khuswant singh house at kasouli himachal

खुशवंत सिंह के कसौली राजविला में सुसाइड

Mon, 06 Oct 2014 07:27 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
death at khuswant singh house at kasouli himachal

सदी के महान लेखक स्वर्गीय खुशवंत सिंह की कसौली स्थित राज विला में केयरटेकर की बहू की लाश फंदे से लटकी मिली है। सदिंग्ध हालत में लटका हुआ शव गौशाला से मिला है।

विज्ञापन


सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई। परिजनों ने आत्महत्या को हत्या करार देते हुए शव का फंदे से न उतारने की बात कही।

गांव झिड़ीवाला तहसील नालागढ़  से दोपहर करीब तीन बजे बाद मायके वालों के कोठी में पहुंचने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू करते हुए 174 के तहत कार्रवाई डाली है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की पहचान राज विला में केयरटेकर की बहु जगजीत कौर 29 पत्नी धीरज कुमार निवासी राज विला कोठी कसौली के रूप में की है।

सूचना मिलते ही कसौली थाना के प्रभारी अशोक राणा और कसौली तहसीलदार नारायण सिंह चौहान भी पहुंचे। डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता मंजीत सिंह ने बताया की उनकी बेटी की शादी 2008 में हुई थी। लड़की के परिजनों के साथ आये भोगपुर पंचायत के उपप्रधान उजागर सिंह व लड़की के पिता मंजीत ने साफ  शब्दों में कहा की उनकी बेटी की हत्या कर लटकाया गया है। उसके प्रताड़ित किया जा रहा था।

खुशवंत सिंह की लेखनी कसौली स्थित राजविला से काफी जुड़ी है। दुनिया में उनको ख्याती दिलवाने वाले ट्रेन टू पाकिस्तान का ताना बाना राजविला से ही बुना गया है।


इसके अलावा उन्होंने राजविला में कई किताबें लिखी है। कसौली में उनके घर से ही हर साल लिटफेस्ट की शुरूबात की जाती है। खुशवंत की अंतिम किताब द गुड द बैड एंड द वर्स्ट का विमोचन भी यहीं से हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed