फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dead body Found of young man who killed Begma

बेगमा हत्याकांडः मौत के बदले मिली मौत

Wed, 17 Sep 2014 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 17 Sep 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
dead body Found of young man who killed Begma

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में मुराह रोड पर सरेराह चचेरी बहनों के पेट में चाकू से कई वार करने के बाद फरार आरोपी तेजराम की लाश मंगलवार की सुबह बकाड़ी नाला में मिली। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है जिससे उसने बेगमा को मारा था।

विज्ञापन


पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि युवक की मौत घटना के कुछ घंटे बाद ही हो चुकी थी। पुलिस डीएनए सैंपल लेने के साथ फोरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। चाकू घोंपने से बेगमा की बीते दिनों आईजीएमसी में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि बकाड़ी नाल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश कुमार ने मौके पर छानबीन की। शव की शिनाख्त आरोपी खलवाहण गांव निवासी तेज राम पुत्र सेतु राम के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमा की हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद

dead body Found of young man who killed Begma

मृतक की जेब से आधार कार्ड भी मिला है। परिजनों ने भी उसकी पहचान कर ली है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि आरोपी तेज राम का शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर नाले में मिला है।

प्रारंभिक जांच में शव आठ-दस दिन पुराना लग रहा है। यानी चाकूबाजी की घटना के दिन ही युवक की भी मौत हुई हो सकती है, क्योंकि हमले में प्रयुक्त चाकू उसकी लाश के पास ही मिला है।

आरोपी तेजराम की मौत कब व कैसे हुई है, इसका फोरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लगेगा। मृतक के शव का डीएनए सैंपल भी लिया गया है।

ये हैं मामला

dead body Found of young man who killed Begma

छह सितंबर की सुबह करीब सवा नौ बजे आरोपी तेज राम ने मुराह रोड पर दाड़ूधार के पास दुंदला गांव निवासी बेगमा व मथुरा देवी पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद मौके से फरार हो गया।

दोनों घायल चचेरी बहनों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ला गया। गंभीर घायल बेगमा को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। जबकि घायल मथुरा देवी का इलाज जोनल अस्पताल में चल रहा है।

दो साल पहले बेगमा से आरोपी तेज राम की सगाई की बात चल रही थी। लेकिन बेगमा ने शादी करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed