फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   daughter rape accussed father suicide at himachal.

चार साल तक बेटी से की दरिंदगी, अब लगाया फंदा

Wed, 14 Jan 2015 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Wed, 14 Jan 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
daughter rape accussed father suicide at himachal.

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में नाबालिग बेटी के साथ दुराचार करने वाले कलयुगी पिता ने माघी त्यौहार के दिन घर पर आकर आत्म हत्या कर ली।

विज्ञापन


शिलाई की जरवा जुनेली पंचायत के चियाटी भगाड़ी गांव निवासी नारायण सिंह के खिलाफ अगस्त 2014 में आईपीसी की धारा 376 एवं पोस्को एक्ट के तहत दुराचार का मामला दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था जबकि पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। नारायण सिंह ने पुलिस की गिरफ्त में आने से पूर्व ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि नारायण सिंह अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पिछले चार वर्षों से यौन शोषण कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह अपनी बेटी को उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाप की दरिंदगी से बेटी की चली गई थी आंखे

daughter rape accussed father suicide at himachal.

इस कारण उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई थी। जबकि माता उसके पिता के अत्याचारों के कारण घर छोड़ कर पहले ही चली गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर नारायण सिंह माघी त्यौहार के अवसर पर चुपचाप घर आया और उसने ‘भातियोज’ के दिन सोमवार शाम को बकरा काटने के कुछ समय बाद ही घर के पिछवाड़े में एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

उधर डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने आत्म हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि नारायण सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार को शिलाई लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बिसरा रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed