फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crores of insurance scam in the sub post office palampur himachal

उपडाकघर में इस वजह से हुआ करोड़ों का इंश्योरेंस घोटाला

Sun, 19 May 2019 06:52 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 May 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
crores of insurance scam in the sub post office palampur himachal

उपडाकघर पालमपुर में हुए करोड़ों के इंश्योरेंस घोटाले में कृषि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। इसको लेकर सीबीआई जल्द ही कृषि विश्वविद्यालय के स्टाफ से पूछताछ कर सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी की जांच में पता चला है कि कर्मचारियों की इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए जारी होने वाले चेक विवि की ओर से ‘अनक्रॉस्ड’ जारी किए गए।

विज्ञापन


इसी वजह से आरोपी तत्कालीन उप डाकघर के अधिकारी विनोद कुमार ने इन चेक को बैंक से कैश करवा लिया, जबकि सरकार के नियमों के मुताबिक सरकार के ज्यादातर चेक क्रॉस्ड होने चाहिए, जिनकी रकम खाते में ही आ सकती है। लेकिन विवि की तरफ से इस संबंध में बड़ी लापरवाही बरती गई है। इस वजह से वर्ष 2015 से 2018 के बीच तत्कालीन अधिकारी कर्मचारियों के करीब 1,38,42,840 रुपये निकलवाने में कामयाब हो गया है।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक हर महीने कर्मचारियों की सेलरी से कटने वाले पीएलआई के पैसों को चेक के माध्यम से उप डाकघर में जमा करवाया जाता है। इसके साथ संबंधित कर्मचारियों की सूची भी होती थी। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक इसके साथ ही एसबीआई बैंक के कर्मचारियों से भी मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। जिससे की मामले में बैंक की कार्यप्रणाली की जांच भी हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed