फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime scene in shimla

सील्ड रोड में दौड़ा दी कार, दो लोगों को मारी टक्कर, अफरातफरी

Wed, 13 Jul 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Jul 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
crime scene in shimla

प्रतिबंधित रोड पर दिल्ली नंबर की कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर चालक कार को रिज सीटीओ होते हुए एजी चौक तक ले गया। हालांकि, यहां कार चालक स्मार्ट पुलिस की पकड़ में आ गया। हैरानी है कि लक्कड़ बाजार से आगे कार को किसी नहीं रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार इतनी स्पीड में थी कि कुछ लोगों ने दायें बायें छलांग लगाकर जान बचाई।

विज्ञापन


टक्कर में सोलन के गीता राम (61) को टांग और बाजू में चोटें लगी हैं। लालपानी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पंकज (17) को भी टांग में चोट लगी है। घटना सुबह नौ बजे की है। टक्कर के बाद लोगों की मदद से घायलों को आईजीएमसी पहुंचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की यह कार आईजीएमसी की ओर से दनदनाती हुई लक्कड़ बाजार की तरफ आ रही थी। लक्कड़
विज्ञापन


बाजार के पास कार ने दो लोगों को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद दोनों हवा में उछलते हुए सड़क की दूसरी तरफ गिर गए। कार चालक वहां नहीं रुका और कार को दौड़ाते हुए आगे निकल गया। रिज से होते हुए तेज रफ्तार में एजी चौक तक जा पहुंचा। यहां इसे काबू कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ और लोग भी आ सकते थे चपेट में

crime scene in shimla
vahan

प्रतिबंधित मार्ग पर तेज गति से गाड़ी चलने के कारण कई लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। सुबह के समय इस मार्ग पर स्कूली छात्रों के अलावा ऑफिस और कॉलेजों के लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करते हैं। पहले संजौली से आईजीएमसी रोड

प्रतिबंधित था, यहां केवल परमिट वाली गाड़ियां ही आ सकती थी लेकिन मरीजों और तीमारदारों को रोजाना होने वाली दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने इसे जनहित में खोल दिया लेकिन जब से इस रोड को आम जनता के लिए खोल दिया है इसका अधिकांश लोग जमकर दुरुपयोग कर रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन बुक में नही था रिकॉर्ड
आईजीएमसी में घटना के बाद उपचार करवाने पहुंचे मरीजों के नाम के अलावा पता तथा फोन नंबर तक नही था। हालांकि, रजिस्ट्रर पर घायलों के नाम और उम्र किसी ने लिखवा डाली थी।

मरीजों को इधर-उधर घुमाती रही पुलिस

crime scene in shimla
टक्‍कर मारने वाले आरोपी युवक।

घायलों का अस्पताल में उपचार करवाने के बाद पुलिस घायलों को इधर उधर घुमाती रही। अस्पताल में दोपहर बारह बजकर पचास मिनट में घायलों को इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रेचर पर पहुंचाया।

बोनट पर हाथ न लगा होता तो शायद नहीं बचता
घायल गीता राम ने बताया कि सड़क पर तेज गति से आ रही गाड़ी का जब तक पता चला, गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। मेरा हाथ बोनट पर लगा।

इसके बाद झटके से ही दूसरी ओर गिर पड़ा। अगर हाथ बोनट पर नहीं लगा होता तो पता नहीं क्या होता। बाजार से चाय पीने के बाद अस्पताल जा रहा था। अस्पताल में पिछले कल ही यहां आया था, मरीज को आज छुट्टी होनी थी। अब खुद अस्पताल में हैं।

स्कूल की तरफ जा रहा था

crime scene in shimla
घायल पंकज कुमार

दूसरे घायल पंकज कुमार ने बताया कि संजौली से पैदल स्कूल जा रहा था। अचानक गाड़ी ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर भाग गया। कुछ राहगीरों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बच निकला।

कार का चालान- कार से दो लोगों को टक्कर लगाकर चोटिल करने वाला आरोपी चालक दिल्ली का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह गलती से इस सड़क पर आ गया था। टक्कर लगाने का बाद आरोपी गाड़ी समेत फरार हो गया था।

प्रतिबंधित सड़क पर पुलिस ने इसे धर लिया। गाड़ी का चालान किया गया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की वजह से पुलिस ने इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed