फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime case in bilaspur 12.38 lakh rupee Embezzled

एटीएम में डालने को दिए 12 लाख, कर्मचारी ही कर गए गबन

Sun, 02 Jul 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Sun, 02 Jul 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
crime case in bilaspur 12.38 lakh rupee Embezzled

स्वारघाट (बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश) के दो एटीएम में डालने के लिए दिए गए करीब 12  लाख 31 हजार रुपये के हेरफेर का मामला सामने आया है। यह रकम स्वारघाट के पीएनबी और यूको बैंक के एटीएम में डाली जानी थी। मगर पैसे डालने का काम करने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों ने इन पैसों को एटीएम में नहीं डाला।

विज्ञापन



हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपियों ने इस पैसे का क्या किया। पुलिस ने सिक्योरिटी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी की शिकायत के आधार पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कंपनी प्रभारी दीपक शर्मा ने
विज्ञापन



शिकायत में बताया है कि उनकी  कंपनी हिमाचल सहित पंजाब और हरियाणा की एटीएम मशीन में पैसे डालने का काम करती है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने दो कर्मचारियों राजन प्रभाकर और पवन कुमार को स्वारघाट की पीएनबी और यूको बैंक की दो एटीएम में 15 लाख 86 हजार 700 रुपये डालने को दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में एक भी रुपया नहीं डाला

crime case in bilaspur 12.38 lakh rupee Embezzled

इसमें कंपनी ने नवंबर 2016 को दोनों कर्मचारियों को पीएनबी की एटीएम में 13 लाख 19 हजार 200 रुपये डालने को दिया। मगर दोनों ने एटीएम में करीब 9 लाख 64 हजार रुपये की राशि डाली ही नहीं। इसके बाद स्वारघाट की यूको बैंक एटीएम में भी दिसंबर 2016 में 2 लाख 67 हजार रुपये डालने को दिए गए।

मगर दोनों ने यूको बैंक की एटीएम में एक भी रुपया नहीं डाला। इस तरह से दोनों आरोपियों ने करीब 12 लाख 21 हजार रुपये की राशि का गबन किया है। इस संबंध में कंपनी ने अपने दो कर्मचारियों राजन प्रभाकर व पवन कुमार के खिलाफ 12 लाख 31 हजार रुपये की धनराशि का गबन की शिकायत स्वारघाट पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।

पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी श्री नयनादेवी बलदेव दत्त ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी ने दो कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 के तहत गबन के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed