फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CPM leader Rakesh Singha try to crush the car.

माकपा नेता राकेश सिंघा को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

Sun, 29 Mar 2015 08:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Mar 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
CPM leader Rakesh Singha try to crush the car.

माकपा नेता राकेश सिंघा को जान से मारने की कोशिश की गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जेपी कंपनी की गाड़ी से उन्हें कुचलने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष ने भी राकेश सिंघा के खिलाफ हाथापाई करने की शिकायत दर्ज करवाई है। कुमारसैन पुलिस ने इस संदर्भ में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहला मामला सीटू के वरिष्ठ नेता राकेश सिंघा ने दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने जेपी कंपनी के चालक पर उन्हें गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघा के मुताबिक भैंरा खड्ड में जब वह अपनी गाड़ी से उतरे तो दूसरी ओर से आ रही एक अन्य गाड़ी एचपी 26 ए 0594 ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया।

वहीं दूसरे ओर जेपी कंपनी कड़छम में तैनात चालक नरेंद्र ने यह आरोप जड़ा कि माकपा नेता राकेश सिंघा सहित तीन लोगों ने उनके साथ हाथापाई की।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कुमारसैन राजेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed