फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Court sends accused Principal on remand after Sending objectionable message to schoolgirl

कोर्ट ने प्रिंसिपल को रिमांड पर भेजा, विभाग ने किया सस्पेंड

Thu, 30 May 2019 06:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Court sends accused Principal on remand after Sending objectionable message to schoolgirl

स्कूली छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोपी स्कूल प्रिंसिपल को गुरुवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी बड़सर के सामने पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, शिक्षा निदेशालय शिमला ने आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा निदेशक शिमला अमरजीत शर्मा ने कहा कि आरोपी प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी जगह उपमंडल बड़सर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब के प्रधानाचार्य को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।  
विज्ञापन


उधर, गुरुवार को पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के भाई के खिलाफ भी भादसं की धारा 341 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभिभावकों ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि आरोपी स्कूल प्रधानाचार्य के भाई ने भी रास्ता रोक कर उन्हें धमकियां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब आरोपी प्रधानाचार्य और पीड़ित स्कूली छात्रा का मेडिकल करवा रही है। बड़सर अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी के चलते छात्रा को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है।

क्या है मामला

पोक्सो और आईटी एक्ट के अलावा अब पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ एससी एवं एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य के भाई के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

 छात्रा के परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उनकी बेटी को महंगा मोबाइल फोन और बैंक खाते में तीन हजार रुपये तीन किस्तों में जमा करवाए हैं।

साथ ही आरोपी प्रधानाचार्य बेटी को मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भी भेजता था। इस मामले को लेकर बीते बुधवार को स्कूल में सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed