फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   court framed charges against bjp mla dr rajeev bindal in corruption case.

बुरी तरह फंस गए भाजपा विधायक राजीव बिंदल

Mon, 02 Mar 2015 11:18 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
court framed charges against bjp mla dr rajeev bindal in corruption case.

भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में नाहन से भाजपा विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष रहते कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी के मामले में विशेष अदालत ने राजीव बिंदल समेत 25 लोगों के खिलाफ सोमवार को आरोप तय कर दिए।

विज्ञापन


ये भर्तियां नब्बे के दशक के आखिर में की गई थीं। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश सोलन की अदालत में चल रही है। डा. राजीव बिंदल पूर्व भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। नगर परिषद सोलन का अध्यक्ष रहते डा. राजीव बिंदल ने क्लर्क, टीमैन, ड्राइवर आदि के पदों पर भर्तियां की थीं।
विज्ञापन

नियमों के विपरीत की थीं भर्तियां

court framed charges against bjp mla dr rajeev bindal in corruption case.

आरोप है कि नियमों के विपरीत ये भर्तियां की गईं। करीब सात साल पहले इस मामले में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की। सोमवार को विशेष न्यायाधीश सोलन एससी कैंथला की अदालत ने डा. बिंदल समेत 25 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए। इनमें नगर परिषद के तत्कालीन पदाधिकारी और लाभार्थी शामिल हैं।

भर्ती करने वाले पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता में आरोप तय किए हैं जबकि इसका लाभ उठाने वालों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र के आरोप फ्रेम हुए हैं। जिनके खिलाफ आरोप तय हुए हैं उनमें नगर परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व पार्षद देवेंद्र ठाकुर, हेमराज गोयल, नगर परिषद के पूर्व कार्यकारी अधिकारी एवं सोलन के पूर्व एडीएम सुभाष कलसोत्रा आदि प्रमुख हैं।

भाजपा नेताओं को प्रताडि़त कर रही वीरभद्र सरकार: बिंदल

court framed charges against bjp mla dr rajeev bindal in corruption case.

आरोप तय होने के बाद अब कोर्ट में अभियोजन पक्ष की गवाही होगी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 21, 22 और 23 मई को निर्धारित की है। कोर्ट में सरकार की ओर से इस मामले की पैरवी कर रहे विजिलेंस ब्यूरो के विशेष अभियोजक सतीश ठाकुर ने डा. राजीव बिंदल समेत 25 लोगों पर आरोप तय होने की पुष्टि की है।

नाहन से भाजपा विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कोर्ट में मामला चल रहा है। चार्जेज फ्रेम होना भी एक रूटीन मैटर है। सत्ता में आते ही वीरभद्र सरकार भाजपा के नेताओं को प्रताडि़त करने का काम शुरू कर देती है। भाजपा के नेताओं पर झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। मुझ पर बनाया गया ये केस भी इसी अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed