पति पत्नी ने मिलकर की हत्या, नाले में दबा दी लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति पत्नी ने मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी। फेरी का काम करने वाले शख्स को मौत के घाट उतार कर दोनों ने उसे नाले में दबा दिया। अब दोनों पकड़े गए हैं। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सिरमौर में सामने आया है। यहां पुलिस थाना राजगढ़ के तहत सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति का शव द्राबला गांव के नाले के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।
पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही शक के आधार पर द्राबला गांव की किरण और उसके पति कर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 201, 34 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने नाले में शव दबाए जाने के संदेह को लेकर पुलिस को सूचित किया।
फेरी का काम करता था अयूब खान
पुलिस ने ग्राम पंचायत कोटला बांगी के द्राबला गांव के पास नाले से रविवार रात को मोहल्ला सिलकाना रोड बूढ़ा खेड़ा सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी मतलूब खान (52) पुत्र अयूब खान का शव बरामद किया। उसके सिर में गहरी चोटों के निशान थे। उसे मिट्टी के नीचे दबाया गया था। मतलूब खान पिछले कुछ समय से गांवों में फेरी लगाता था। वह खराब प्रेशर कूकर को ठीक करने के लिए गांव में आता था।
वह गत 22 जुलाई को घर से यहां आया था। जब वह वापस नहीं गया तो परिजनों ने 31 जुलाई को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मतलूब खान आखिरी बार द्राबला गांव में किरण के घर देखा गया था। इसके चलते पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कई अहम सुराग हाथ लगाए। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने बताया की पुलिस द्राबला गांव की किरण देवी और उसके पति कर्म सिंह को गिरफ्तार किया गया है।