दंपति को पीटा, फिर ढाबे में लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के नालागढ़ उपमंडल के हांडाखुंडी घराट गांव में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे तीनों लोगों ने पहले पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा और बाद में उनके ढाबे में आग लगा दी।
दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक ढाबा राख हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
वारदात रविवार रात करीब सवा दस बजे की है। पुलिस को दी तहरीर में वसुंधरा राणा पत्नी राजकुमार निवासी गांव हांडाखुंडी बद्दी ने बताया कि वह हांडाखुंडी घराट में दुकान चलाती हैं। जबकि उसका पति ढाबा चलाता है।
पति को बचाने आई तो कर दी पिटाई
महिला के मुताबिक मामला रविवार रात का है। तीन लोग ट्रैक्टर पर बैठकर उनके ढाबे पर आए। उसके पति राजकुमार के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों उसके पति पर टूट पड़े।
महिला का कहना है कि पति को बचाने आई तो उसे भी खूब पिटा। इसके बाद लाइटर जलाया और ढाबे को आग लगा दी। आरोपियों की पहचान पम्मा पुत्र सुच्चा राम निवासी हांडाखुंडी, विक्की वेरीवाला और तारा सिंह हांडाखुंडी के ताैर पर हुई है।
एसपी बद्दी एस अरुल कुमार ने कहा कि पुलिस ने भादसं 436, 506, 34 के तहत मुकदमा कायम कर घायल दंपति का मेडिकल करवा लिया है।