फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   coronavirus: Private hospital sealed for not following social distance, case registered

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर निजी अस्पताल सील, मामला दर्ज

Mon, 11 May 2020 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर/जसूर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, नूरपुर/जसूर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 May 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Private hospital sealed for not following social distance, case registered
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के तहत आने वाले एक निजी अस्पताल में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन न करवाना महंगा पड़ गया। सामाजिक दूरी की पालना न करने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए सोमवार को नूरपुर पुलिस ने उपायुक्त के आदेशों के बाद क्षेत्र के एक निजी अस्पताल को सील कर दिया है। थाना प्रभारी मोहन भाटिया के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोगों की लगातार शिकायतें आ रही थीं कि एक निजी अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिससे कोरोना फैलने का डर है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया पुलिस टीम को थाना प्रभारी मोहन भाटिया के नेतृत्व में भेजा तथा पाया कि उक्त अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं की जा रही थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्पताल के मालिक पर एफआईआर दर्ज कर अस्पताल को आगामी आदेशों तक सील कर दिया है। उधर, जिलाधीश राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जो संस्थान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करेंगे। उन पर कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सामाजिक दूरी बहुत जरूरी है तथा प्रत्येक संस्थान के लिए इसकी पालना करना व करवाना प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया में झूठी अफवाह फैलाने पर चार युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया में कोरोना वायरस से मौत होने की झूठी सूचना वायरल करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ब्यूंह गांव के युुुवक सोनू ठाकुर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में लाइव आकर क्षेत्र में तीन लोगों की कोरोना के कारण मौत होने की झूठी वीडियो वायरल की।

वीडियो में गांव के ही देवराज, बिक्कू और जीतू नाम के दो युवकों को भी पुलिस ने आइडेंटिफाई किया है। इनकी आवाजें भी इस वीडियो में सुनाई दे रही हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पाया कि क्षेत्र में कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं है और न ही किसी की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदनकांत शर्मा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed