फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader relative murdered at hamirpur.

मामूली विवाद पर कांग्रेसी नेता के भांजे को कुल्हाड़ी से काटा

Fri, 25 Mar 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 25 Mar 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
  congress leader relative murdered at hamirpur.
यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।

मामूली कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में जिले के एक बड़े कांग्रेसी नेता के भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। कांग्रेसी नेता के भांजे के साथ दूसरे युवक पर भी जानलेवा हमला हुआ है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।

विज्ञापन


घायल युवक को हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वारदात हमीरपुर के जोलसप्पड़ इलाके की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी, एएसपी, डीएसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। देर रात किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिंकु (32) पुत्र प्रकाश चंद का दिन के समय जोलसप्पड़ में चरानी का काम करने वाले नेपालियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान रिंकु का दोस्त अश्वनी कुमार भी यहां आया। हालांकि, कुछ देर के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देर रात फिर हुई बहस, कुल्हाड़ी से काट डाला

  congress leader relative murdered at hamirpur.
एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पूरी टीम मौके पर गई थी। अभी मामले की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि देर रात दोनों गुटों में फिर से विवाद हो गया। इसी बीच चरानियों ने दोनों पर कुल्हाड़ी से कई वार कर डाले। रिंकु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अश्वनी कुमार बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ भागे।

वहां का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए। इसी बीच पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस के कई बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र राणा भी देर रात वारदात स्थल पर पहुंच गए। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पूरी टीम मौके पर गई थी। अभी मामले की जांच चल रही है। इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed