पार्टी करने के बाद चौथी मंजिल से कूद गया मैनेजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी करने के बाद एक कंपनी का मैनेजर चौथी मंजिल से कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये सनसनीखेज घटना हिमाचल के बद्दी में सामने आई। यहां औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी में मंगलवार मध्य रात्रि एक युवक ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था।
घटना स्थल से पुलिस को शराब की खाली बोतलें मिली है। बताया जा रहा है कि शराब पार्टी में मृतक युवक के अलावा दो महिला मित्र भी शामिल थीं। पुलिस के अनुसार जतिन सहगल पुत्र रविंद्र सहगल (25) आरओ जे-2-4 गोविंद कॉलोनी राजपुरा जिला पटियाला का रहने वाला था। वर्तमान में हिल व्यू-2 के 409 नंबर मकान में रहता था और बरोटीवाला रेड स्टोन कंपनी में प्लांट हेड (जीएम) के रूप में कार्यरत था।
पार्टी के बाद बिल्डिंग से कूदा
मंगलवार को उसने अपने कमरे पर पार्टी रखी जिसमें लुधियाना निवासी उसका दोस्त राहुल वर्मा (21), साहिल कक्कड़ और दो महिला मित्र शामिल थी। पुलिस के अनुसार किसी बात पर महिला मित्र ने अपने भाई को डांट दिया। इस पर जतिन का मूड खराब हो गया। महिला मित्र ने रात को अपनी बहन को फोन कर सूचित किया कि उसे यहां से ले जाओ।
इसी बात पर जतिन सहगल आक्रामक हो गया और कॉलोनी की चौथी मंजिल से कूद गया।छलांग लगाते समय महिला मित्रों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बारिश के चलते उनका हाथ फिसल गया और वह जमीन पर सिर के बल गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
वहीं बुधवार को एसपी जी शिवा कुमार व डीएसपी नरेंद्र कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया तथा थाना प्रभारी दया राम ठाकुर को आवश्यक निर्देश जारी किए। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।