फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   college student attemp suicide

कॉलेज के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 06 Apr 2014 11:17 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, करसोग (मंडी)
बयूरो/ अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Sun, 06 Apr 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
college student attemp suicide

उपमंडल मुख्यालय के साथ लगती पंचायत ममेल में किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करसोग पुलिस के अनुसार उपतहसील निथर के साथ लगते बगैला गांव के 22 वर्षीय दिनेश पुत्र तेगी राम ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


दिनेश करसोग कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ उसकी बहन भी रहती थी। बहन वार्षिक परीक्षा देने के बाद अपने घर चली गई थी। दिनेश कमरे में अकेला ही था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब मकान मालिक को लगा कि रोज की तरह छात्र अभी तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसे दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई भी आवाज नहीं आई। इस पर मकान मालिक को कुछ संदेह हुआ उसने थाना करसोग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत मौके पर कमरे के अंदर लगी चिटकनी तोड़ कर दरवाजा खोला तो देखा तो छात्र दिनेश फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने तुुरंत इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी।


परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार की अगुवाई में पुलिस शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए करसोग अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक खुदकशी करने के कारणों का पता नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed