फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   clashed between scorpio acn tampo, nine injured.

स्कॉरपियो टैंपो में टक्कर, नौ लोग घायल

Wed, 03 Dec 2014 06:00 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
clashed between scorpio acn tampo, nine injured.

ऊना जिला के घंडावल से धमांदरी लिंक रोड पर एक  स्कॉर्पियो और टैंपो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में लगभग नौ लोग जख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन


उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी सेंटर धुसाड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डा. नरेश ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

वहीं टैंपो चालक स्थोतर निवासी राजेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार धमांदरी में शादी समारोह में शरीक होने जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर दोपहर गगरेट के मवा सिंधियां निवासी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर धमांदरी में शादी समारोह में शामिल जा रहे थे।

नौ लोग गंभीर रूप से घायल, कई गंभीर

clashed between scorpio acn tampo, nine injured.

इसी दौरान घंडावल-धमांदरी लिंक मार्ग के मोड़ पर सामने से आ रहे एक टैंपो के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे स्कॉरपियों में सवार लगभग आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए, वहीं टैंपो चालक भी बुरी से चोटिल हो गया है।

उसके बाद घायलों को लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

हादसे में टैंपो चालक स्तोथर निवासी राजेश कुमार (39), वहीं मवा सिंधियां निवासी बजीरो देवी (55), गरीबो देवी (70), सत्या देवी (70), विनोद कुमार (45), माया देवी (53), जसबंती देवी (54), शीतला देवी (50), रमेश चंद (50) को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed