फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Clash between two parties during panchayat election campaigning, cross FIR registered

चुनाव प्रचार कर रहीं दो पार्टियों में झड़प, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Sat, 16 Jan 2021 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jan 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Clash between two parties during panchayat election campaigning, cross FIR registered
धर्मशाला में क्रॉस एफआईआर।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पंचायत चुनाव प्रचार कर रहे दो प्रत्याशियों में शुक्रवार रात किसी बात को लेकर झड़प हो गई। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध पुलिस थाना धर्मशाला में क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई है। पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि बलबीर सिंह निवासी कल्याड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि ओडर में शेषराज, नरेंद्र, विक्रांत और अजय कुमार निवासी ओडर ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा किया है। दूसरी ओर शेषराज निवासी गांव ओडर ने शिकायत दर्ज करवाई कि ओडर में बलबीर सिंह, सूरज, रजत, ईशु व विश्व भारती ने चुनाव प्रचार के विवाद को लेकर इनके साथ लड़ाई-झगड़ा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ क्रास एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed