फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Clash between the ABVP and NSUI at Vallabh Govt Post Graduate College Mandi

छात्र गुटों में खूनी संघर्ष, एनएसयूआई के तीन छात्र घायल

Fri, 24 Feb 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 24 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Clash between the ABVP and NSUI at Vallabh Govt Post Graduate College Mandi

वल्लभ कॉलेज मंडी में पोस्टर फाड़ने को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नेताओं व कार्यकर्ताओं में कैंपस में खूनी संघर्ष हो गया। पोस्टर का यह विवाद गत दो दिनों से चल रहा था। वीरवार को एबीवीपी के छात्र नेताओं ने पोस्टर फाड़ने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर दराट तथा डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


जिससे एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें लगी हैं। तीनों को मंडी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है। पुलिस ने एबीवीपी के तीन छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार दो दलों के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं में दो दिन पहले भी मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


मारपीट का यह मामला भी पुलिस के पास पहुंच गया था। लेकिन, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद दोनों दलों के छात्र नेताओं में वीरवार को पोस्टर फाड़ने को लेकर फिर विवाद हुआ। छात्रों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एबीवीपी के छात्र नेताओं ने उन पर दराट तथा डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में एनएसयूआई के तीन कार्यकर्ताओं पंकज कुमार, लोकेश चौहान, सुनील शर्मा को गंभीर चोटें लगी हैं। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत बीच बचाव करते हुए लड़ाई की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल छात्रों को जोनल अस्पताल मंडी में पहुंचाया। जहां पर घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले में एबीवीपी के सात छात्र नेताओं पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों एबीवीपी प्रदेश सह सचिव हिमांशु, वल्लभ कॉलेज के इकाई अध्यक्ष मनोज पांडेय व इकाई सचिव संजय कपूर को हिरासत में लिया है। जबकि निखिल कश्यप, पुष्पेंद्र ठाकुर व विजय कुमार तथा चंदन की पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी सदर चेत सिंह भंगालिया ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीन आरोपी अभी हिरासत से बाहर है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की बारिकी से जांच कर रही है। जल्द ही बाकि आरोपी भी हिरासत में होंगे। वल्लभ कॉलेज मंडी के प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी ने बताया कि छात्रों की लड़ाई की पुलिस को तुरंत सूचना दी गई थी। दो छात्र गुटों में आपसी रंजिश के चलते ही यह लड़ाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed